{"_id":"6192a89f12668329b228c468","slug":"sp-revealed-the-prabhavati-murder-case-ambedkar-nagar-news-lko6046017170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावती हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावती हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीटी कोतवाली क्षेत्र के मल्लेपुर गांव में महिला हत्याकांड का सोमवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा किया। बताया कि हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस टीम ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भीटी कोतवाली क्षेत्र के मल्लेपुर गांव में नान्हू मौर्य व उनके पुत्र रोहित मौर्य के बीच दरवाजे से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में हो रहे विवाद के बीच गांव निवासी प्रभावती मौके पर पहुंच गयी। पिता पुत्र को आपस में कर रहे विवाद को देखकर वह शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इस बीच आक्रोशित रोहित ने उस पर फरसे से हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पप्पू मौर्य निवासी मल्लेपुर की तहरीर के आधार पर रोहित मौर्य के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवबाबा तालाब के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त वर्ष 2016 में अपने गांव के मल्लेपुर चमरा के बधवा चौराहे पर अभिशेष उर्फ बेचन सिंह की हत्या पैसों के लेन देन को लेकर कर चुका है, इन दिनों जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल संजय कुमार पांडेय, सिपाही अजय कुमार सिंह, महिला सिपाही आकांक्षा मिश्रा, सरफराज, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।