फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP on road for traffic System inprovment

जाम से निजात दिलाने के लिए खुद मैदान में उतरे एसपी

Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP on road for traffic System inprovment
फोटो 23, अंबेडकरनगर के अकबरपुर रोडवेज के निकट जाम से निजात दिलाने के लिए शुरु की गई यह व्यवस्था। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में जाम का संकट हर दिन गहराता जा रहा है। जाम के झाम से निपटने में ट्रैफिक महकमा कुछ खास नहीं कर पा रहा है। इसी संकट को देखते हुए शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद मैदान में उतर पड़े। उन्होंने अपनी मौजूदगी में अकबरपुर रोडवेज के पास हालात का जायजा लिया। साथ ही मातहतों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन

इसके बाद ओवरब्रिज से करीब 50 मीटर की दूरी तक ट्रैफिक कोन रखवाकर अस्थायी डिवाइडर बनवाया ताकि मनमाने ढंग से चार पहिया वाहन चालक वाहनों को न मोड़ सकें। दरअसल, इसी मनमानी के चलते यहां हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एसपी ने इसके अलावा पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा व शहजादपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए। कहा कि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में जाम की समस्या लगातार गहरा रही है। बढ़ते वाहनों के बीच बाईपास व रिंगरोड का निर्माण न होने से यह समस्या विकराल हो रही है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण व वाहनों चालकों की मनमानी भी इस समस्या को प्रतिदिन बढ़ा देती है। पिछले काफी दिनों से इस समस्या से आम नागरिकों व यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी पिछले कई दिनों से यातायात व्यवस्था को लेकर स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं। कई तरह के प्रबंध उन्होंने पुलिसकर्मियों को भेजकर कराए थे। इस बीच शनिवार को वे स्वयं सड़क पर उतरे। वे सबसे ज्यादा जाम लगने वाले अकबरपुर रोडवेज क्षेत्र पहुंचे। यहां अपनी मौजूदगी में ओवरब्रिज से करीब 50 मीटर दूरी तक सड़क के बीचोबीच ट्रैफिक कोन रखवाकर अस्थायी डिवाइडर बनवाया।
दरअसल दिनभर इल्तिफातगंज मार्ग की तरफ से या बस स्टेशन की तरफ से आने वाले चालक ओवरब्रिज के पास से ही वाहन मोड़ने लगते हैं। इसके चलते वाहनों का लम्बा जाम लग जाता है। डिवाइडर न होने की वजह से टांडा रोड की तरफ से आने वाले वाहन भी मनमाने तरीके से वाहनों से पास लेकर बढ़ने लगते हैं। इससे भी जाम का संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी संकट से निजात दिलाने के लिए एसपी ने अस्थायी डिवाइडर बनवा दिया। माना जा रहा कि इससे बस स्टेशन क्षेत्र में जाम से राहत मिल सकती है।

बाद में एसपी ने अकबरपुर तहसील तिराहा, शहजादपुर फौव्वारा तिराहा व शहजादपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों व ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को नियमित ड्यूटी का निर्देश दिया। कहा कि जो वाहन चालक मनमाने तरीके से सड़क पर वाहन पार्किंग करें उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाए। एसपी की इस पहल का शनिवार को अकबरपुर नगर में असर भी दिखा। आम नागरिकों व यात्रियों को जाम से निजात भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed