फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sp meeting

अपराध पर अंकुश के साथ घटनाओं के खुलासा पर भी हो जोर

Sun, 07 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sp meeting
अंबेडकरनगर। अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा करने पर जोर देना होगा। अपराधियों पर नकेल कसने में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना होगा। थाने पर फरियाद लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों को त्वरित गति से न्याय दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। निर्दोषों का किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो, इसका भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

ये निर्देश रविवार को एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने थानाध्यक्षों के साथ आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में दिया। कहा कि थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे बीट प्रभारियों से आवश्यक फीडबैक लेते रहें। आवश्यकतानुसार संबंधित क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त करें। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं के खुलासे पर जोर देना होगा। वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस टीम को पूरी सक्रियता से काम करना होगा। थाने पहुंचने वाले पीड़ितों को न्याय मिलने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। निर्दोषों का उत्पीड़न न हो, इसका भी ख्याल रखना होगा। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार राय, सीओ धर्मेन्द्र सचान, सीओ अमरबहादुर, सीओ बीके श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय समेत थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed