फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP leader's son and two arrested

सपा नेता के पुत्र समेत दो गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 10 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

 इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने जमीन पर रखे गए टिनशेड आदि को हटवा दिया और मामले में सपा नेता के पुत्र समेत दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

विज्ञापन


मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक के निकट का है। वहां सड़क के किनारे एक भूखंड को लेकर लम्बे समय से आलापुर के पूर्व सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव और सुरेन्द्र यादव से विवाद चला आ रहा है। दोनों ही भूखंड पर अपना दावा ठोंकते रहते हैं।
विज्ञापन


हालही में उस भूमि पर सपा नेता ब्रह्मदेव यादव ने निर्माण कराना शुरू कर दिया। इस पर सुरेन्द्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से स्थगन आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस ने काम रुकवा दिया था। इस बीच सोमवार सुबह फिर से विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुुरू कर टिनशेड रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही जहांगीरगंज एसओ अशोक यादव मौके पर पहुंचे, जहां उनकी सपा नेता से कड़ी नोंक झोक भी हुई। इसके बाद पुलिस बल ने टिनशेड आदि वहां से हटवा दिया। बाद में सपा नेता के पुत्र पप्पू यादव तथा दूसरे पक्ष के सुरेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसओ ने बताया कि न्यायालय के आदेश के मद्देनजर काम रुकवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed