{"_id":"61f2e9a42869a026247e4624","slug":"sp-gave-tickets-to-four-leaders-from-bsp-ambedkar-nagar-news-lko6152392101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने बसपा से आए चार नेताओं को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने बसपा से आए चार नेताओं को दिया टिकट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जिले की चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। यह सभी टिकट उन नेताओं को दिए गए हैं जो बसपा छोड़कर या निकाले जाने के बाद सपा में शामिल हुए थे। सपा ने सिर्फ टांडा सीट पर कोई घोषणा नहीं की है। इससे गठबंधन कोटे में यह सीट जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख दलों की ओर से जिले की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा तेज कर दी गई है। सबसे पहले बसपा ने ही सभी पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। तीन दिन पहले कांग्रेस ने अकबरपुर सीट पर जबकि एक दिन पहले टांडा, जलालपुर व आलापुर सीट पर भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अब गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सूची जारी करते हुए जिले की चार सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए। बसपा से निष्कासित होने के बाद पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्रियों राम अचल राजभर और लालजी वर्मा पर सपा सुप्रीमो ने विश्वास जताया है।
बीते चुनाव में बसपा से विधायक चुने गए राम अचल राजभर अब अकबरपुर से ही इस बार सपा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कटेहरी से बसपा विधायक लालजी वर्मा उसी सीट पर सपा से ताल ठोंकते दिखेंगे। बीते विधानसभा चुनाव में आलापुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को सपा ने प्रत्याशी बना दिया है, जबकि बीते दिनों बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व सांसद राकेश पांडेय जलालपुर से सपा की तरफ से चुनावी जंग में दिखेंगे। इनमें से राकेश वर्ष 2002 में भी जलालपुर से ही सपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। उनके पुत्र रितेश अभी बसपा से सांसद हैं।
विज्ञापन
इस बीच सपा ने टांडा सीट पर टिकट की घोषणा नहीं की है। इससे यहां गठबंधन के खाते में सीट जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सपा के गठबंधन में शामिल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद टांडा के ही मूल निवासी हैं। वे टांडा से वर्ष 1993 में विधायक भी रह चुके हैं। उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।
चर्चा है कि सपा यह सीट लोकदल को दे सकती है। स्थिति चूंकि स्पष्ट नहीं है, इसलिए सपा के दावेदार और ज्यादा दमदारी से जुट गए हैं। इसमें एक पूर्व एमएलसी, पूर्व मंत्री के पुत्र, पूर्व विधायक के पुत्र तथा सपा की युवा विंग से जुड़े एक प्रांतीय नेता का नाम मुख्य रूप से शामिल है।