{"_id":"6202b3f03e0a7b6db909ee5c","slug":"sp-candidates-rakesh-ramchal-and-lalji-filled-the-form-ambedkar-nagar-news-lko6169820114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी राकेश, रामअचल व लालजी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी राकेश, रामअचल व लालजी ने भरा पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। सपा के तीन प्रत्याशी समेत कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जलालपुर विधानसभा सीट से राकेश पांडेय, कटेहरी विधानसभा सीट से सपा के लालजी वर्मा व अकबरपुर से सपा के रामअचल राजभर ने जहां नामांकन किया, तो वहीं अकबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मूलचंद्र जायसवाल, निर्दल प्रत्याशी भानुप्रताप व टांडा विधानसभा सीट से मौलिक अधिकार पार्टी के मेवालाल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को गहमागहमी रही। कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें जहां सपा के तीन प्रत्याशी शामिल रहे, तो वहीं एक आम आदमी पार्टी, एक मौलिक अधिकार पार्टी व एक निर्दल प्रत्याशी ने भी पर्चा भरा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। जलालपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद राकेश पांडेय, अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामअचल राजभर व कटेहरी विधानसभा सीट से सपा के लालजी वर्मा ने दो-दो सेट में नामांकन किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले तीनों प्रत्याशी सपा कार्यालय गए। वहां से पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट के निकट भीड़ एकत्र करने से प्रत्याशियों ने परहेज किया। इनके अलावा अकबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मूलचंद्र जायसवाल ने एक सेट व निर्दल भानुप्रसाद ने एक सेट में नामांकन किया। टांडा विधानसभा सीट से मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी मेवालाल यादव ने एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने महापुरुषों की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन करने से पहले सपा प्रत्याशियों ने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव के साथ जलालपुर से सपा प्रत्याशी राकेश पांडेय, अकबरपुर से प्रत्याशी रामअचल राजभर व कटेहरी प्रत्याशी लालजी वर्मा ने सबसे पहले जिला कार्यालय में समाजवाद के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पटेलनगर तिराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से प्रत्याशी कलेक्ट्रेट गेट के निकट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
सुरक्षा के किए गए थे कड़े प्रबंध
बीते दिनों की तुलना में मंगलवार को अधिक नामांकन होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, तो वहीं कलेक्ट्रेट से 200 मीटर सीमा में लगे बैरियर पर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान डटे रहे। सीओ टांडा, सीओ भीटी व सीओ सदर जहां सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे, वहीं एएसपी संजय राय लगातार कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।