फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP announced six new district secretaries

सपा ने घोषित किए छह नए जिला सचिव

Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP announced six new district secretaries
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति पर सपा ने छह नए जिला सचिवों की घोषणा की है। सचिवों की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मनोनयन के बाद सचिवों ने पार्टी को मजबूत बनाने व आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से काम करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति के बाद सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने पांच जिला सचिवों की घोषणा की। आलापुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया, पिंडोरिया निवासी अधिवक्ता मोहसिन जाफरी, जहांगीरगंज निवासी बाल गोविंद तिवारी, मकदूमपुर निवासी भोलू यादव, कासिमपुर कर्बला निवासी संजय कुमार यादव व इल्तिफातगंज अमीनपुर निवासी ताविल वेग को जिला सचिव नामित किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त सचिवों से आगे भी पूरी मजबूती के साथ पार्टी हित में काम करने का आह्वान कहा कि सभी को पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed