फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP Alok conducted 60 encounters in two and a half years

ढाई साल में एसपी आलोक ने कराए 60 एनकाउंटर

Sun, 29 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP Alok conducted 60 encounters in two and a half years
अंबेडकरनगर। जिले में करीब ढाई वर्ष तक बतौर एसपी तैनात रहे आलोक प्रियदर्शी के कार्यकाल में अपराध पर काबू पाने के लिए लगभग 60 एनकाउंटर हुए। अब उन्हें रायबरेली का नया एसपी बना दिया गया है। वहीं, कानपुर आउटर में एसपी रहे अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकरनगर के नए एसपी के तौर पर काम संभालेंगे। अंबेडकरनगर में तैनात रहे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने माफिया का नेटवर्क ध्वस्त करने को लेकर कई बड़ी कार्रवाई की थीं। इनमें से तमाम मौकों पर वे स्वयं नेतृत्व करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2019 को जिले में एसपी के तौर पर आलोक प्रियदर्शी ने चार्ज लिया था। बतौर एसपी उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर फोकस किया। लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोकसभा, विधानसभा तथा पंचायत समेत कई चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रभावी भूमिका निभाई। अपराध पर काबू पाने के लिए उनके दिशा-निर्देशन में लगभग 60 एनकाउंटर हुए। इसमें तमाम फरार बदमाश पकड़े गए। एसपी ने माफिया सरगना तथा बड़े बदमाशों के नेटवर्क को तोड़ने पर पूरा ध्यान दिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया अजय सिंह सिपाही की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही उनके व परिवारीजनों के खातों को सीज कराने की कार्रवाई के साथ माफिया सरगना खान मुबारक की तमाम संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाने का काम एसपी आलोक प्रियदर्शी ने किया था। कई बदमाशों की संपत्तियों को जब्त करने, उन्हें ध्वस्त करने तथा उनसे जुड़े लोगों की गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी कराने का अभियान चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया व अपराधियों की करोड़ों की संपत्तियों को लगातार कुर्क किया जाता रहा। बीच में पुलिस की छवि पर कुछ थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी धब्बा जरूर लगाते रहे, लेकिन एसपी अपनी मुहिम में मजबूती से जुटे रहे। इसी के चलते लगभग ढाई वर्ष का लंबा कार्यकाल उन्होंने अंबेडकरनगर में सफलतापूर्वक बिताया। आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वे सोमवार को रायबरेली पहुंचकर वहां का चार्ज संभालेंगे। उधर, कानपुर में एसपी आउटर रहे अजीत कुमार सिन्हा को अंबेडकरनगर एसपी बनाए जाने के बाद उनके भी सोमवार तक यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed