{"_id":"6730f7b5e24b8d5a5f074e56","slug":"sowing-has-not-been-done-yet-at-40-paddy-purchasing-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-124220-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 40 धान क्रय केंद्रों पर अब तक नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 40 धान क्रय केंद्रों पर अब तक नहीं हुई बोहनी
Sun, 10 Nov 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र का जायजा लेते खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
अंबेडकरनगर। जिले के 40 धान क्रय केंद्र पर एक सप्ताह बाद भी एक छटाक धान की खरीद नहीं हो सकी है। मात्र 48 क्रय केंद्रों पर 231 किसानों का 960 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। धान खरीद की पूरी तैयारी का दवा करने वाली एजेंसियोंं के कुछ क्रय केंद्रों पर अभी तक श्रमिक व परिवहन का ठेका ही नहीं हो सका है।
जिले में तीन लाख 84 हजार किसानों ने एक लाख 15 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की है। इनके उपज की खरीदारी करने के लिए छह एजेंसियों के 88 धान क्रय केंद्र बने हैं। इसमें खाद्य विभाग के 29 पीसीएफ के 32, पीसीयू के 15, यूपीएसएस के सात, मंडी समिति के दो व भारतीय खाद्य विभाग के तीन केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों पर चार नवंबर से खरीद शुरू हुई।
खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार शनिवार तक 48 क्रय केंद्र पर ही 960 एमटी धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य 1,36,600 मीट्रिक टन के सापेक्ष एक प्रतिशत से भी कम है। अभी तक 40 क्रय केंद्र पर खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ क्रय केंद्रों पर अभी तक श्रमिक व परिवहन के ठेके का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं विभाग का दावा है कि किसानों की आवक न होने के चलते केंद्रों पर खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। जैसे किसान अपनी उपज लेकर आएंगे उनकी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
खरीद के दिए गए निर्देश
बीते दिनों खरीद शुरू होते समय सभी एजेंसियों के प्रभारियों को केंद्रों के निरीक्षण व खरीद के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी किसानों को उपज की बिक्री करने में परेशानी हो तो हमें 7839565051 नंबर पर सूचित कर सकते हैं। समस्या का निराकरण किया जाएगा। -संतोष कुमार द्विवेदी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी