{"_id":"6138f8af8ebc3e6ee2354439","slug":"soon-the-gift-of-a-hundred-bed-civilian-shelter-home-will-be-available-ambedkar-nagar-news-lko594655768","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी सौ बेड के नागरिक आश्रय गृह की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी सौ बेड के नागरिक आश्रय गृह की सौगात
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित आश्रय गृह का जायजा लेते डीएम व एडीएम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देरशाम अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर में बनकर तैयार 100 बेड के आश्रय गृह का निरीक्षण किया। यहां नागरिकों के रखने के लिए मुकम्मल की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि आश्रय स्थल के अंदर ही रहने वाले व्यक्तियों को खाने, इलाज की व्यवस्था को मुकम्मल की जाए। साथ ही कार्यों को पूरा कर जल्द ही अकबरपुर नगर पालिका को हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि शासन के निर्देश पर अकबरपुर जिला मुख्यालय के मोहसिनपुर मोहल्ले में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण का कार्य पूरा हुआ है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने आश्रय गृह के अंदर ही रहने वाले व्यक्तियों को खाने प इलाज की व्यवस्था करने करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आश्रय स्थल पर फर्नीचर एवं अन्य वस्तुओं के क्रय का पूरा कर लिया गया है। डीएम ने अधूरे कार्यों को पूरा कर जल्द इसे अकबरपुर नगर पालिका को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। कहा कि इस आश्रय स्थल में उन नागरिकों को रोकने की सुविधा मिलेगी जो बेसहारा हैं और जिन्हें यहां रुकने की वास्तविक जरूरत है। डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से कहा कि आश्रय गृह के अंदर व बाहर पर्याप्त साफ सफाई का प्रबंध सदैव सुनिश्चित किया जाए। यहां आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समय-समय पर आश्रय गृह का निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।