फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Soon the district may get a new NH

जल्द मिल सकता है जिले को नया एनएच

Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Soon the district may get a new NH
अंबेडकरनगर। जिले को जल्द ही एक और नए नेशनल हाईवे की सौगात मिल सकती है। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पवित्र धार्मिक स्थल अयोध्या व काशी को मिलाने वाला नया नेशनल हाईवे अंबेडकरनगर के अकबरपुर व टांडा तहसील के कुल दो दर्जन से अधिक गांवों से होता हुआ गुजरेगा। शासन के निर्देश पर होलटेक कंपनी ने जिले में सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शीघ्र ही सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस नए नेशनल हाईवे के निर्माण से दोनों तीर्थस्थलों की दूरियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर सड़कों व एनएच का जाल फैलाया जा रहा है। इसका बड़े पैमाने पर नागरिकों को लाभ भी मिल रहा है। जिले में भी बड़े पैमाने पर न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण अलग-अलग योजनाओं के तहत कराया जा रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा जिले से होकर दो नेशनल हाईवे 232 व एनएच 233 भी होकर गुजरे हैं। एनएच 232 टांडा से अकबरपुर होते हुए बांदा, जबकि एनएच 233 बस्ती से टांडा होते हुए आजमगढ़ व बनारस तक गया हुआ है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी जिले से होकर गुजरा है। अकबरपुर से वाराणसी तक के मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित कर दिया गया है, जबकि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग भी एनएच घोषित हुआ है। इन सबके बीच अब जिले को एक नए नेशनल हाईवे की सौगात मिलने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस बीच बताया जाता है कि दो पवित्र धार्मिक स्थल अयोध्या व काशी को मिलाने के लिए नए नेशनल हाईवे के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस एनएच के जिले के अकबरपुर व टांडा तहसील के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरने की संभावना है। संबंधित नेशनल हाईवे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके, इसके लिए शासन के निर्देश पर सर्वे कंपनी होलटेक की ओर से सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौजूदा समय में अकबरपुर व टांडा तहसील क्षेत्र के विजयगांव, कटरिया याकूबपुर, चांदपुर भटपुरवा, कोटवा महमदपुर, जमुनीपुर, हरिपुंर जगदीशपुर, चंदनपारा, बनगांव, मरथुआ सरैया, यरकी, सारंगपुर बलिनवा, चांदपुर महमूदपुर, अशरफपुर बरवां, परासी, आशागढ़, जलालपुर, जलालपुर चांदपुर, शाहपुर परासी, फत्तेपुर बेलाबाग, हाथपाकड़, रामनगर जमदरा व रामनगर में सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा एनएच
सूत्रों के अनुसार जिस नए नेशनल हाईवे की सौगात जिले को मिलने की संभावना है, वह एनएच श्रृंगि ऋषि धाम को जोड़ते हुए राजा दशरथ की समाधि से होते हुए एनएच 28 से जाकर मिलेगा। यह नेशनल हाईवे वाराणसी, सिंधौरा होते हुए जौनपुर, अकबरपुर व अयोध्या तक जाएगा।

चल रहा सर्वे का कार्य
दो तीर्थस्थलों को मिलाने वाले नेशनल हाईवे के सर्वे का कार्य मौजूदा समय में जिले में चल रहा है। होलटेक कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। कंपनी को जिले से संबंधित गांवों के नक्शे को उपलब्ध करा दिया गया है। सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed