{"_id":"68c709c812c8aa0ad9054901","slug":"songaon-will-be-illuminated-with-solar-energy-budget-will-be-sought-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-141998-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सोनगांव, मांगा जाएगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा सोनगांव, मांगा जाएगा बजट
Mon, 15 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के सोनगांव को सोलर गांव बनाने के लिए सर्व करने पहुंची अधिकारियों की टीम
अंबेडकरनगर। आगामी दिनों में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनगांव में बिजली की निर्भरता समाप्त हो जाएगी। पांच हजार आबादी वाल इस गांव को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। परियोजना निदेशक नेडा प्रवीण नाथ पांडेय के साथ अन्य अधिकारियों ने शनिवार को गांव का सर्वे किया। अब शासन से करीब एक करोड़ रुपये के बजट की मांग की जाएगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्ष वाली कमेटी ने पांच हजार से से अधिक आबादी वाले नगरपुर, प्रतापुर चर्मुखा, भियांव, खासपुर, रामनगर, मउवर, अजमेरी, भूलेपुर, हंसवर, ताराखुर्द, भीटी समेत अन्य गांव में सोनगांव का चयन किया था। इस गांव को सौर्य ऊर्जा से संतृप्त करने के लिए नेडा की ओर से एक फार्मेट निर्धारित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से सोलर होम लाइट सिस्टम की संख्या, क्षमता, कृषि के लिए सौर पंप की संख्या व क्षमता, सौर पंप में ऑन ग्रिड व ऑफ ग्रिड की संख्या, गांव की सड़क पर स्थापित सोलर लाइटों की संख्या और सौर आधारित पारंपरिक ऊर्जा संयंत्रों की संख्या मांगी गई थी। अधिकारियों ने गांव के निरीक्षण के दौरान भाैगोलिक स्थितियों का आकलन किया और ग्रामीणों से वार्ता भी की। परियोजना निदेशक ने बताया कि सौर ऊर्जा से संतृप्त करने के लिए भौतिक सर्वे किया गया है। बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।