फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somewhere farmers got fertilizers, somewhere they returned disappointed

Ambedkar Nagar News: कहीं मिली खाद तो कहीं मायूस लौटे किसान

Wed, 27 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Somewhere farmers got fertilizers, somewhere they returned disappointed
खाद न होने से बंद सहकारी संघ विकास बसखारी समिति
अंबेडकरनगर। खरीफ में लहलहाती धान व बाजरा की फसल के लिए इस समय यूरिया खाद की जरूरत है, लेकिन साधन सहकारी समितियों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। कई घंटों तक इंतजार के बाद किसानों को कुछ समितियों पर खाद मिली, तो कुछ को खाली हाथ लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिन समितियों पर खाद थी, वहां किसानों को उसे लेने के सात से आठ घंटे तक लंबा इंतजार कर पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद जब नंबर आया तो पता चला कि खाद ही समाप्त हो गई है। कई समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसानों को एक-दो दिनों बाद आने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अकबरपुर में मंगलवार को खाद के अभाव में कर्मचारी सन्नाटे में बैठे रहे। यूरिया लेने की आस में समिति पर आ रहे किसानों को वापस लौटाया जा रहा था। कई समितियों पर दोपहर बाद खाद की खेप पहुंची। डीडी नंबर मिलने के बाद वितरण कराया जाएगा। साधन सहकारी समिति सैदापुर और सिकंदरपुर में ताला लटका मिला। सचिव ने खाद न होने की बात बताई। साधन सहकारी समिति सिझौली में दोपहर डेढ़ बजे खाद का वितरण हो रहा था। सचिव राजन यादव ने बताया कि 20 से 25 बोरी खाद शेष है, और मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति बड़ेपुर के बाहर किसान खाद लेने के लिए खड़े थे। खाद न मिलने पर मायूस होकर लौटते नजर आए। दोपहर दो बजे करीब 375 यूरिया ट्रक से पहुंची, डीडी नंबर न होने से खाद का वितरण नहीं हो सका। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बसखारी में सुबह 11 बजे यूरिया लेने पहुंचे किसान खाद न होने की बात सुनकर मायूस होकर वापस लौटे। दोपहर 3.30 बजे 375 बोरी यूरिया वितरण के लिए पहुंची। डीडी नंबर न होने से वितरण नहीं हो सका।
सचिव ने बताया कि बुधवार को वितरण कराया जाएगा। साधन सहकारी समिति डोमनेपुर में भी खाद लेने की आस में पहुंचे किसान मायूस होकर लौटे

खाद की किल्लत ज्यादा
सहकारी क्रय विक्रय समिति अकबरपुर के बाहर साइकिल लेकर खड़े फेतहपुर पकड़ी निवासी बालगोविंद ने बताया कि दो बोरी यूरिया खाद की जरूरत थी। समिति पर सोमवार से ही खाद ही नहीं है। खाद की किल्लत इस बार कुछ ज्यादा ही है। इसपर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

दो दिन से खाद नहीं

साधन सहकारी समिति अकबरपुर में सुबह 11 बजे खाद नहीं थी। यहां यूरिया लेने पहुंचे लोरपुर निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि चौथी बार बिना खाद के वापस लौटना पड़ रहा है। 23 अगस्त को भी कतार में लगे थे। दोपहर बाद जब 17 किसान ही कतार में शेष रह गए थे, तभी खाद समाप्त हो गई थी।

नहीं आया डीडी नंबर, वितरण टला

साधन सहकारी समिति अजमेरी बादशाहपुर में रामपुर बेनीपुर निवासी रामचरण ने बताया कि धान में यूरिया डालने के लिए खाद लेने आया हूं, लेकिन समिति पर खाद ही नहीं मिली। खाद पहुंच गई है, लेकिन डीडी नंबर न होने के कारण वितरण नहीं हो सका है।


20 दिन से नहीं मिली खाद
जलालपुर के कैथा निवासी महेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि साधन सहकारी समिति अशरफपुर मजगवां में कई बार यूरिया लेने के लिए गया, लेकिन हर बार बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। अधिकारी समितियों पर खाद भेजने का दावा कर रहे हैं, तो खाद आखिर जा कहां रही है। इस बार खरीफ सीजन में केवल एक बार ही खाद मिली है।



30 समितियों पर 8,400 बोरी यूरिया खाद मंगलवार को भेजी गई है। शाम तक लगभग सभी समितियों पर खाद पहुंच गई है। बुधवार को वितरण कराया जाएगा।
- राघवेंद्र प्रताप शुक्ल, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed