फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Some millionaires and some only have property in thousands

कोई करोड़पति तो किसी के पास सिर्फ हजारों में संपत्ति

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Some millionaires and some only have property in thousands
अंबेडकरनगर। कटेहरी से निषाद पार्टी के प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी व उनकी पत्नी पूनम द्विवेदी 32-32 लाख के लग्जरी वाहन हैं। वहीं आलापुर से मैदान में उतरे त्रिवेणीराम के पास सिर्फ नाममात्र की संपत्ति है। उनके व उनकी पत्नी के नाम कोई गाड़ी भी नहीं है। ज्यादातर प्रमुख प्रत्याशी असलहों के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान दाखिल किए गये शपथपत्र के अनुसार कटेहरी के भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी सबसे अमीर हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज हैं। उनके पास 2 लाख रुपये नकद हैं, तो पत्नी पूनम द्ववेदी के पास ढाई लाख रुपये कैश है। पत्नी व अवधेश दोनों 32-32 लाख रुपये के लग्जरी वाहन के स्वामी हैं। अवधेश के पास 50 ग्राम, जबकि पत्नी के पास ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण हैं। अवधेश के नाम एक दो नाली बंदूक के अलावा रिवाल्वर भी है। दोनों के पास कुल 1 करोड़ 52 लाख रुपये की चल संपत्ति है। राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अवधेश व उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 72 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

भाजपा के आलापुर प्रत्याशी त्रिवेणीराम के विरुद्ध अहिरौली थाने में गंभीर धाराओं में एक मुकदमा पंजीकृत है। उनके या उनकी पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं है। त्रिवेणीराम के पास 50 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण हैं। त्रिवेणीराम व उनकी पत्नी के नाम कुल नौ लाख की चल और 21 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अकबरपुर के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के नाम अयोध्या के तारुन थाने में एक मुकदमा दर्ज है। धर्मराज निषाद के पास 50 हजार रुपये जबकि उनकी पत्नी के पास 20 हजार की नकद है। धर्मराज के नाम एक लग्जरी वाहन व एक बाइक पंजीकृत है। उनकी पत्नी के नाम पर ट्रैक्टर है। धर्मराज के पास 100 ग्राम सोना, जबकि उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोने के जेवरात हैं। धर्मराज के नाम एक पिस्टल व एक रिवाल्वर है। दोनों के पास 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
टांडा से बसपा प्रत्याशी शबाना खातून के विरुद्ध बखसारी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास डेढ़ लाख रुपये नकद, पति गौस अशरफ के पास तीन लाख की नकदी है। पति-पत्नी को मिला लगभग पौने दो करोड़ की अचल संपत्ति है। शबाना के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है, जबकि उनके पति के नाम लगभग 50 लाख रुपये के दो लग्जरी वाहन हैं। शबाना के पास 800 ग्राम सोने के जेवर हैं। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हासिल करने वाली शबाना के पति के नाम लगभग 4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
बसपा के जलालपुर प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह पर कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। उनके पास 55 हजार रुपये, जबकि पत्नी के पास 5 हजार रुपये नकद है। पति पत्नी को मिलाकर मात्र 110 ग्राम सोने के जेवरात हैं। राजेश के नाम एक पिस्टल भी है। पति पत्नी को मिलाकर 25 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले राजेश सिंह ने 1994 में एमए की भी डिग्री ले रखी है। उनके पास कुल 68 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
कांग्रेस पार्टी की जलालपुर प्रत्याशी रागिनी पाठक के विरुद्ध भी कोई मुकदमा नहीं है। उनके पास 20 हजार रुपये नकद है। 2 कारों की वे स्वामी हैं, जबकि उनके पति के नाम एक लग्जरी वाहन है। पति के नाम एक रिवाल्वर भी हैं। दोनों को मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
आम आदमी पार्टी के आलापुर प्रत्याशी निकेश पर आलापुर थाने में मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज है। उनके पास डेढ़ लाख रुपये नकदी है जबकि, पत्नी कबूतरा के पास 50 हजार रुपये कैश है। प्रत्याशी के पास एक बाइक है, जबकि पति पत्नी को मिलाकर 27 ग्राम सोने के आभूषण हैं। दोनों को मिलाकर लगभग साढ़े 5 लाख रुपये की चल संपत्ति है। हाईस्कूल तक की डिग्री हासिल करने वाले निकेश के नाम कुल 22 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
आम आदमी पार्टी के टांडा प्रत्याशी राकेश वर्मा पर टांडा कोतवाली में मारपीट व गालीगलौज की धारा में केस दर्ज है। उनके पास 85 हजार की नगदी है, जबकि पत्नी उर्मिला के पास 45 हजार। दोनों को मिलाकर 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। राकेश के नाम एक सिंगल बैरल बंदूक है और एक वर्ष पहले ली गई साढ़े 6 लाख कीमत की कार है। रसायन विज्ञान से एमएससी की डिग्री हासिल करने वाले राकेश के नाम लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

आम आदमी पार्टी के अकबरपुर प्रत्याशी राजेंद्र कुमार वर्मा पर कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। उनके पास 76 हजार रुपये नगद है, जबकि पत्नी सुशीला के पास 20 हजार की नगदी है। राजेंद्र के पास नौ वर्ष पुरानी एसयूवी है। उनके पास 90 ग्राम, जबकि पत्नी के पास 100 ग्राम आभूषण है। दोनों को मिलाकर लगभग 26 लाख रुपये की चल संपत्ति है। प्राचीन इतिहास से एमए की डिग्री हासिल करने वाले राजेंद्र के नाम लगभग 60 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed