फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Some aspire to be an engineer and some as a doctor

किसी की इंजीनियर तो किसी की डॉक्टर बनने की तमन्ना

Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Some aspire to be an engineer and some as a doctor
अंबेडकरनगर के जलालपुर में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतीक्षा मिश? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीबीएसई के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को सामने आने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ने भविष्य को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। कोई चिकित्सक बनकर समाज व देश की सेवा करना चाहता है तो कोई इंजीनियर बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहता है। सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिंदगी की पहली परीक्षा उन्होंने बेहतर ढंग से उत्तीर्ण कर ली है। अब उनका लक्ष्य भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। इसके लिए जिस लक्ष्य का निर्धारण किया है, उसे हासिल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी है।
विज्ञापन

सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जेवियर्स की छात्रा 93.67 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी तेजस्विता वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों व गुरुजनों को दिया। कहा कि उसका लक्ष्य चिकित्सक बनकर समाज व देश की सेवा करना है। शिक्षिका माता सरोजा वर्मा व इंजीनियर भाई अभिषेक वर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि तेजस्विता ने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें उस पर गर्व है।
विज्ञापन

96.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली फतेहपुर बड़ागांव निवासी रशिका पटेल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसने जिंदगी की पहली परीक्षा बेहतर ढंग से पास कर ली है। अब आगे भी इसे बरकरार रहना है। कहा कि वह आगे चलकर चिकित्सक बनना चाहती है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। फार्मासिस्ट पिता रविश्याम पटेल व चिकित्सक माता डॉ. संगीता वर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनकी पुत्री बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्हें मायूसी भी नहीं हुई। कहा कि उनकी पुत्री ने जिस लक्ष्य का निर्धारण किया है। उसे आसानी के साथ हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर नगर निवासी रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा सलोनी गोयल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। कहा कि सफलता का पूरा श्रेय परिवारीजनों के साथ ही गुरुजनों को जाता है। इंजीनियर बनने का सपना देखने वाली सलोनी ने कहा कि उसका शुरू से ही से इंजीनियरिंग की तरफ रुझान है। ऐसे में वह इस लक्ष्य को हासिल करके ही रहेगी। व्यवसायी पिता विजय गोयल व ग्रहणी माता रंजना गोयल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पुत्री की सफलता से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। दादी प्रेमा गोयल ने पौत्री की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उसने जिस लक्ष्य का निर्धारण किया हे, उसे आसानी के साथ हासिल कर लेगी।

सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कांदीपुर निवासी प्रतीक्षा मिश्रा ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। यह सफलता उसे अभिभावकों व गुरुजनों के सफल मार्गदर्शन से मिली है। समय-समय पर उनके द्वारा दी जाने वाले गाइडेंस के चलते ही उसे सफलता मिली है। अधिवक्ता पिता सत्यप्रकाश मिश्र व निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात माता कादंबरी मिश्रा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व है। उसने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उसने जिस लक्ष्य का निर्धारण किया है, उसे आसानी के साथ हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed