{"_id":"619be1e4d7ac383c0f3a703b","slug":"soldier-dies-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko6056481168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के बसखारी मार्ग पर हटवा नसीरपुर के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के एक सिपाही की मौत हो गई। दुर्घटना हंसवर थाने से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। जानकारी होने पर हंसवर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बसखारी सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हंसवर पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया है।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी शक्ति सिंह (26) जिले के हंसवर थाने में बतौर सिपाही तैनात थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों डायल 112 वाहन पर थी। शक्ति सिंह वर्ष 2015 बैच के सिपाही थे। बताया जाता है कि रविवार देर शाम वह बाइक से कहीं गए थे। लौटते समय देर रात हंसवर थाने से करीब एक किलोमीटर पहले हटवा नसीरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर बसखारी सीएचसी गई, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी संजय कुमार राय, सीओ टांडा संतोष कुमार व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना जताई। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ पुलिस लाइन में सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।