फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social Welfare Minister's escort vehicle seized, case

समाज कल्याण मंत्री का एस्कॉर्ट वाहन जब्त, केस

Fri, 27 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Social Welfare Minister's escort vehicle seized, case
वाहन - फोटो : symbolic

विधानसभा क्षेत्र जलालपुर से सपा प्रत्याशी व समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी के काफिले के साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया व थाने ले आई। मामले में मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया। इससे पहले वाहन रोकने के दौरान पुलिस प्रशासन से मंत्री की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


जब्त वाहन की चाभी लेकर चालक मंत्री के साथ-साथ चल रहे दूसरे वाहन पर सवार होकर चला गया। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह गाड़ी को खिंचवाकर जलालपुर थाने भिजवाया। समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी शुक्रवार देर शाम काफिले के साथ सुरहुरपुर से जलालपुर नगर होते हुए अकबरपुर आ रहे थे। काफिले के साथ एस्कॉर्ट वाहन भी चल रहा था।
विज्ञापन


इस बीच डीएम वैभव श्रीवास्तव से हुई शिकायत के बाद उन्होंने मामले में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के अनुसार यह वाहन तो साथ-साथ चल सकता है लेकिन उस पर हूटर व लाल बत्ती नहीं लगी होनी चाहिए। आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ये दोनों ही चीजें संबंधित वाहन पर लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीएम के निर्देश पर एसडीएम विवेक मिश्र के नेतृत्व में उड़ाका दस्ते  ने काफिले को जमालपुर चौराहे के निकट रोक लिया। टीम ने पहले तो वाहन की सघन तलाशी ली। इसके बाद निर्देशों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे एस्कॉर्ट वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मंत्री ने नाराजगी भी जताई व वाहन लेकर चलने को उचित बताया।

इसे लेकर मौके पर नोकझोंक भी हुई। इसके बाद एस्कॉर्ट वाहन चालक ने गाड़ी से चाभी निकाली और मंत्री के साथ चल रहे एक वाहन पर सवार होकर निकल गया। बाद में किसी तरह खिंचवाकर संबंधित वाहन को थाने ले आया गया।


प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर मौके पर हड़कंप का माहौल बना रहा। मामले में पुलिस ने मंत्री के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि वाहन नियम विरुद्ध ढंग से हूटर व बत्ती लगाकर चल रहा था। एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed