फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Snake bites teenager, dies

सोते समय सर्पदंश का शिकार किशोरी की मौत

Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Snake bites teenager, dies
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के सरदिलपुर गांव निवासिनी किशोरी शनिवार रात सोते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी युवक भी सर्पदंश का शिकार हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सरदिलपुर गांव निवासिनी अंबालिका (14) पुत्री विक्रम प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी भोजन करने के बाद सोने चली गई। रविवार भोर में अचानक वह चीखने-चिल्लाने लगी और परिवारीजनों को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। इस पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी मुकेश शर्मा (20) रविवार सुबह खेत में घास काटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed