{"_id":"3938354194f4088b70909d44119434d4","slug":"smuggler-caught-with-eight-kill-restricted-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो तस्कर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर एसओ एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे पिकअप से वध प्रतिबंधित पशुओं को अकबरपुर की ओर ले जाया जा रहा था। शक होने पर वाहन का पीछा किया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर हाथीपार गांव के पास वाहन की घेराबंदी की गई। इस बीच अन्य लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। एक युवक इलियाश निवासी अहिरौला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पिकअप में आठ वध प्रतिबंधित पशु थे, इसमें एक की मौत हो चुकी थी। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन