{"_id":"62b75399f62fc84d6134f74a","slug":"smart-class-will-increase-in-council-schools-ambedkar-nagar-news-lko636829348","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में बढ़ेंगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में बढ़ेंगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंग्लिश मीडियम विद्यालयों की तरह ही कंपोजिट व उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलते नजर आएंगे। शासन ने सूची 15 दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। अनुमान है कि पहले चरण में 200 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ होते हैं तो लगभग 35 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। फिलहाल 18 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चल रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शासन ने प्रथम चरण में कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। गत दिवस ही राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को निर्देशित किया था कि उन कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची 15 दिन में उपलब्ध कराई जाए, जहां न सिर्फ चारदीवारी हो, बल्कि सुरक्षा की भी बेहतर व्यवस्था हो।
मौजूदा समय में जिले में 520 कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें 283 कंपोजिट व 237 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा योजना के तहत यदि 200 विद्यालयों में ही स्मार्ट क्लास प्रारंभ होते हैं, तो इसका लाभ लगभग 35 हजार बच्चों को मिलेगा। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि उन विद्यालयों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, जो शासन की ओर से जारी मानक का शत-प्रतिशत पालन करते हों।
विज्ञापन
ये होंगे मानक
उन कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित होंगे, जहां चारदीवारी होगी। इसके अलावा समुचित बिजली व्यवस्था के साथ ही स्मार्ट क्लास के दरवाजे लोहे के हों। खिड़कियों के बाहर लोहे की ग्रिल हो। दरवाजे में डबल लॉकिंग की व्यवस्था हो।