फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sleeping old man shot

घर के बाहर सो रहे वृद्ध को मारी गोली

Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोली क्यों और किन लोगों ने मारी इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी नहीं है। इस मामले में बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ला है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीटी तहसील क्षेत्र के तेरिया गांव निवासी जवाहिर (75) पुत्र भीखा  शुक्रवार रात 10 बजे भोजन करने के बाद घर के सामने रखे छप्पर में सोने चला गया। बताते हैं कि  इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उन लोगों ने कुछ ग्रामीणों से जवाहिर के बेटे राजकुमार का घर पूछा।
विज्ञापन


राजकुमार अपनी मौसी के घर पर रहता है। उसकी मौसी के कोई संतान नहीं है। इसलिए वह वहीं रहकर अपनी मौसी की खेती व घर- गृहस्थी की देखभाल करता है। बाइक से आए युवकों को ग्रामीणों ने बताया कि इस समय राजकुमार घर पर नहीं है। उसके पिता जवाहिर घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों राजकुमार घर पहुंचे। बाइक के उतरने के बाद  तीनों छप्पर के पास पहुंचे । यहां उन्होंने चारपाई पर सो रहे जवाहिर पर गोली चला दी। गोली लगने से जवाहिर बुरी तरह घायल हो गया। उसने शोग मचाना शुरू कर दिया। इस पर तामाम ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

लोगों को एपना तरफ आते देख बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग की। इससे ग्रामीण सहम गए। इसके बाद तीनों नजदीक आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।


ग्रामीणों ने रात में ही घटना की जानकारी भीटी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ सोमेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल जवाहिर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से परिवारीजनों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जवाहिर पर किन लोगों ने और क्यों गोली चलाई इसका पता नहीं चल सका।

जवाहिर की बहू सवारी देवी पत्नी राजकुमार ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामल दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed