फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   six thousand people got corona vaccine

छह हजार लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
six thousand people got corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के उन्मूलन के लिए जिले में वैक्सीनेशन तेजी से जारी है। इस बीच मंगलवार को 48 केंद्रों पर कुल 6006 नागरिकों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान आह्वान किया गया कि जिन नागरिकों ने वैक्सीनेशन अभी तक नहीं कराया है, वह जल्द से जल्द टीका लगवा लेें। सभी के एकजुट प्रयासों के बल पर ही इस महामारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना को रोकने के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। जिले की विभिन्न सीएचसी समेत जिला अस्पताल में टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को भी जिला अस्पताल समेत विभिन्न सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया गया। 48 केंद्रों पर 6006 नागरिकों को टीका लगाया गया। वहीं तमाम युवाओं ने मंगलवार को पहली डोज लेने के साथ प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि वैक्सीनेशन के आधार पर ही इस महामारी का उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की गई। मंगलवार को एंटीजन के 63, जबकि आरटीपीसीआर के 19 सैंपल लिए गए। सभी नागरिकों से कारोना संक्रमण के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों के पालन का आह्वान किया गया। कहा गया कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed