{"_id":"822bcf4bda78b93185315127f7152dc2","slug":"six-suffer-from-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सर्पदंश से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सर्पदंश से पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासिनी सावित्री (65) पत्नी उमापति रविवार देर शाम शौच के लिए जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गईं। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के चितवई गांव निवासी हिमांशु (4) पुत्र रामसजीवन सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अखिलेश (14) पुत्र ओमप्रकाश रविवार देर शाम खेत में सिंचाई करने के लिए जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव निवासी रुकुमुद्दीन (60) पुत्र अली मोहम्मद को सोमवार भोर में शौच के लिए खेत जाते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के उतरेथू गांव निवासी सुधीर (18) पुत्र लालता प्रसाद सोमवार भोर में खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र के अटवारा गांव निवासिनी प्रीति (18) पुत्री रामजनक को सोमवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने काट लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन