{"_id":"603149a98ebc3ee952579265","slug":"six-people-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko5658755128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी संगम (30) शनिवार को सुबह ससुराल से बाइक से घर लौटा था। बताया जाता है कि बसखारी अकबरपुर मुख्य मार्ग स्थित मसड़ा बाजार के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत रफीगंज निवासी शिवशंकर (65) सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। जलालपुर निवासी पवन (29) शुक्रवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव निवासी राजू (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अन्नावां निवासी कृष्णकुमारी (45) पत्नी नंदलाल सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उधर, बेवाना निवासी महादेव (55) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।