{"_id":"edcf7187dfee93c8d119eb3c256d33e3","slug":"six-people-bitten-by-snake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों को सांप ने डसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी सीमा (20) पुत्री रामचंद्र बुधवार सुबह उस समय सर्पदंश की शिकार हो गई, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खूखूतारा गांव निवासिनी बुधनादेवी (55) पत्नी सतीपाल को मंगलवार रात शौच के लिए खेत जाते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र की शोभावती (40) पत्नी किशन मंगलवार रात घर का काम करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। आलापुर गांव निवासी शत्रुघ्न (30) पुत्र दयाराम को सांप ने उस समय डस लिया जब वह खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना गांव निवासी सुनीता (26) पत्नी अशोक को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी जगपत्ती (56) पत्नी फागूराम को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह शौच के लिए खेत जा रही थी। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज किया लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन