{"_id":"3b0bcea32cf836d9032903ec66868d11","slug":"six-injured-in-the-accident-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छह घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छह घायल, एक गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वृद्घ की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अहिरौली क्षेत्र में टंडौली निवासी आराधना (22), भाई प्रशांत (19) चकबंदी लेखपाल की परीक्षा देने अपने चाचा रामआसरे (65) के साथ एक ही बाइक से बसखारी जा रहे थे। गोपालपुर गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। घायलों में रामआसरे की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में सम्हरिया निवासी रामदीन (66) रविवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहे थे। मखदूमनगर गांव के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी बाजार निवासी कृष्णकुमार का 6 वर्षीय पुत्र नीरज शनिवार शाम घर के निकट खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल भेजा गया है। महरुआ क्षेत्र में उदयपुर निवासी अजय (12) पुत्र रमाशंकर शनिवार शाम साइकिल से महरुआ बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।