{"_id":"632760f19caf9b75e7499d0a","slug":"six-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6489639110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के मया निवासी संतोष कुमार (32) रविवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय अन्नावां बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी शालिनी (46) रविवार को गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई।
वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पवित्र शिवबाबा निवासी अनूप कुमार (35) शनिवार को शिवबाबा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अनिल कुमार (25) रविवार को साइकिल से रेलवे स्टेशन जाते समय ओवरब्रिज के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी शीतला प्रसाद (55) रविवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राकेश कुमार (23) रविवार को नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।