{"_id":"6f200298348b338d414982fe9efc9541","slug":"six-injured-in-acceident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर थाना अंतर्गत करमिसिरपुर गांव निवासी चिथड़ (62) सोमवार प्रात: साइकिल से कहीं जा रहे थे। बेवाना थाना क्षेत्र में कुटियवा के पास सामने से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे चिथड़ के साथ ही बाइक सवार मोहित (22) पुत्र अमरजीत निवासी उदयपुर थाना बेवाना भी घायल हो गए।
दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सम्मनपुर थाना अंतर्गत खानूपुर गांव निवासी रामअशीष (33) पुत्र रामसहाय रविवार देर सायं गांव के ही निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
अहिरौली थाना अंतर्गत गौरा बसंतपुर गांव निवासी नन्हेलाल (50) रविवार देर सायं बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। पवित्र शिवबाबा के पास पीछे से आ रहे पिकअप वाहन की टक्कर में नन्हेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी सुदीप (22) पुत्र गिरधर रविवार सायं शहजादपुर जाते वक्त एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इब्राहिमपुर निवासी गौतम (70) सोमवार सुबह गांव के पास सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।