फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six food samples were taken for testing

Ambedkar Nagar News: जांच के लिए खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए

Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Six food samples were taken for testing
अकबरपुर में बेकरी की दुकान पर नमूना लेती खाद्य विभाग के अ​धिकारी। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। नवरात्र और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर मिलावट के संदेह में कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली दाना और घी के कुल छह नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। वर्मा ब्रदर्स एंड संस रगड़गंज से कुट्टू आटा, रिलायंस स्मार्ट बाजार अकबरपुर से सिंघाड़ा और कुट्टू आटा, निसार किराना स्टोर शहजादपुर से मूंगफली दाना, आरडी डेयरी बरुआ जलाकी से घी तथा दयाराम किराना स्टोर राजेसुल्तानपुर से सिंघाड़ा आटे का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि नमूनों में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, चंद्र प्रकाश यादव, मो. नसीम खान, ओम प्रकाश और संतोष कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed