फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sindhuja in speech and Ummehani topper in essay

Ambedkar Nagar News: भाषण में सिंधुजा व निबंध में उम्मेहानी अव्वल

Thu, 30 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sindhuja in speech and Ummehani topper in essay
डॉ अशोक स्मारक पीजी कॉलेज में बुधवार को सम्मानित मेधावी। -संवाद
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के डॉ. अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन तत्काल भाषण व निबंध प्रतियोगिता हुई। भाषण में सिंधुजा व निबंध में उम्मेहानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जल संरक्षण, पर्यावरण बेहतरी सहित अन्य मुद्दों पर जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं के टॉपटेन मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन




दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय के उपप्रबंधक अभिनव वर्मा, पंख संस्था अध्यक्ष मनप्रीत सिंह उर्फ अंशु बग्गा व प्राचार्य डॉ. तेजप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं की मेधा को बढ़ाने वाले होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में सभी को सहयोग करना चाहिए। बच्चों ने जल संरक्षण व पर्यावरण बेहतरी पर नुक्कड़ नाटक के जरिए शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



तत्काल भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिंधुजा, द्वितीय स्थान पलक सोनी व तृतीय स्थान रमन देव सोनी को मिला। निबंध प्रतियोगिता में उम्मेहानी प्रथम, स्निग्धा वर्मा द्वितीय व कल्पना वर्मा को तीसरा स्थान मिला। आयोजक गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बस्ती अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की विज्ञान प्रतिभा को निखारने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन मानस द्विवेदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विज्ञान क्लब समन्वयक निरंजनलाल, नीरज यादव, रविप्रकाश चौधरी, नूतन सिंह, मनोज कुमार, रेनू वर्मा व राहुल राठौर आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed