फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sims are not activated second too

दूसरे दिन भी नहीं चालू हुए सिम

Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
sims are not activated second too

 शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का संगीत वादन, तो इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा थी, जिसमें कुल 14 हजार 791 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 13 हजार 469 परीक्षार्थियों ने ही भाग लिया। इस प्रकार कुल 1 हजार 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।

विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अरबी, फारसी व पाली विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन जिले में इन विषयों का कोई भी परीक्षार्थी नहीं था। उधर सिम चालू न होने के कारण परीक्षा संबंधित जानकारियां बोर्ड को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराया गया मोबाइल एप शुक्रवार को भी कार्य नहीं कर सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन व इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा हुई। इसमें संगीत वादन का मात्र एक परीक्षार्थी था, जो उपस्थित था। इसके अलावा इंटरमीडिएट गृहविज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र में 14 हजार 790 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 13 हजार 468 ने ही परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती तो की गई थी, लेकिन न तो साइलेंट नकल पर अंकुश लग सका और न ही कोई नकलची ही पकड़ा जा सका। 
उधर परीक्षा संबंधित जानकारियां बोर्ड को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराया गया मोबाइल एप सिम चालू न होने के कारण शुक्रवार को भी नहीं शुरू हो सका। इससे परीक्षा संबंधित जानकारियां बोर्ड को नहीं उपलब्ध कराई जा सकीं।


डीआईओएस डा. आरपी वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा जारी है। शुक्रवार को भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्रपत्र व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी का द्वितीय प्रश्रपत्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed