फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Silence during the day in the fair, crowd gathered in the evening

मेले में दिन में सन्नाटा, शाम को उमड़ी भीड़

Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Silence during the day in the fair, crowd gathered in the evening
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में लगे दीपावली मेले में सामान की खरीदारी करते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले के तीन नगर पालिका क्षेत्रों में शुरू हुए दीपावली के विशेष मेले में दूसरे दिन नागरिकों ने पहुंचकर जरूरी सामान खरीदा। टांडा व जलालपुर मेले में पर्याप्त भीड़ नहीं रही, जबकि अकबरपुर में खूब ग्राहक पहुंचे। दिन की अपेक्षा शाम के समय मेला परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजन से जुड़े लोगों का मानना है कि दीप पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ेगी और खरीदारी में तेजी भी आएगी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले के तीन नगर पालिका क्षेत्रों में विशेष मेले का आयोजन किया गया है। अकबरपुर नगर में बीएन इंटर कॉलेज मैदान में, जबकि टांडा में हकीम क्लब व जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को मेले का शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार को नगर निकायों में चल रहे मेले में अपेक्षाकृत कम भीड़ जुटी। दिन में मेला परिसर में लगभग सन्नाटे जैसा माहौल देखने को मिला, जबकि शाम होने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से मेला परिसर जगमग हुआ तो लोगोें की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं ने मनोरंजन के लिए लगे संसाधनों का लुत्फ भी उठाया। अकबरपुर नगर में चल रहे मेले में शुक्रवार को काफी कम भीड़ दिखाई पड़ी। इससे दुकानदारों में निराशा का माहौल देखने को मिला। हालांकि आयोजकों को मानना है कि दीप पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों की आमद बढ़ेगी और खरीदारी में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में हकीम क्लब में शुरू हुए दीपावली मेले में शुक्रवार को दोपहर तक सन्नाटा दिखाई दिया। खास बात यह कि एक दिन पहले मेले के शुभारंभ को लेकर लगे बैनर को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। बैनर में स्थानीय विधायक संजू देवी का नाम जहां गायब था, वहीं वार्ड संख्या 15 की सभासद आरती केडिया का भी नाम गायब दिखा। इसे लेकर समर्थकों के साथ ही नागरिकों ने भी आक्रोश जताया। इतना ही नहीं बैनर पर कुछ भाजपा नेताओं के नाम जोड़ने व बाद में उसे हटाने की भी बात सामने आयी है। शुक्रवार को मेले में भीड़ न जुटना भी नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में चल रहे मेले में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। दिन भर मेला परिसर में इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed