{"_id":"1bb63d12bca686fd468af56ec743df91","slug":"sick-woman-died-caught-in-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी बीमार महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी बीमार महिला ने तोड़ा दम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन वे पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ में फंस गए। काफी देर तक परिवारीजनों ने जाम ने निकलने की जद्दोजहद की लेकिन किसी ने बीमार के लिए भी रास्ता नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के नामांकन में उमड़ी भीड़ के चलते सोमवार को जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही। मुख्य मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्गों में भी घंटों जाम लगा रहा। जिला मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक में सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लॉक पर दावेदारों व समर्थकों की काफी भीड़ थी। इससे अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्ग सुबह से जाम हो गए। पुराने तहसील तिराहे से लेकर ओवरब्रिज व बस स्टेशन होते हुए पटेलनगर तिराहे तक करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। यही स्थिति अन्य मार्गों की भी थी।
विज्ञापन
जाम को देखते हुए नागरिकों ने रेलवे स्टेशन के पीछे से जौहरडीह होकर बसखारी मार्ग पर निकलने का प्रयास किया तो वह रोड भी जाम हो गया। उसी दौरान सम्मनपुर निवासी अशफाक की पत्नी रेहाना (45) को परिवारीजन उपचार के लिए जीप से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रेहाना के पेट में तेज दर्द था।
जाम में फंसी रेहाना तेज दर्द से तड़पती रही। बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए आसपास कोई पुलिस कर्मी भी नहीं था। समय पर उपचार न मिल पाने के कारण रेहाना ने जीप में ही दम तोड़ दिया। रेहाना दोस्तपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। मौत के बाद परिवारीजन किसी तरह जाम से निकलकर महिला का शव घर चले गए।
जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि नामांकन के अंतिम दिन दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर यातायात सुचारु करने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। प्रशासन की लापरवाही के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है।
नामांकन में आने वाले वाहनों के काफिलों को ब्लॉक मुख्यालय से दूर रोका गया होता तो शहर में लोग दिन भर जाम से परेशान नहीं होते। पुराने तहसील तिराहे के निकट जाम में फंसे राधेश्याम व संतोष ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल जाना था। लगभग आधा घंटा बाद भी जाम नहीं हटा।
इस पर उन्होंने पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की। कटेहरी के रामनयन ने कहा कि फैजाबाद मार्ग से पुराने तहसील तिराहे तक पहुंचने में ही एक घंटे का समय लग गया है। इसके बाद भी जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिला। प्रशासन को सुचारु अतिरिक्त पुलिस का प्रबंध करना चाहिए था।