{"_id":"62aa188ff75b2912e74e6a3e","slug":"shweta-increased-her-honor-by-becoming-deputy-sp-ambedkar-nagar-news-lko6353497133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी एसपी बन श्वेता ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी एसपी बन श्वेता ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के बाद मां के साथ खुशी का इजहार करतीं डिप्टी एसपी श्वेता वर्मा-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डिप्टी एसपी बन जिले का मान बढ़ाने वाली श्वेता वर्मा ने मुरादाबाद पीटीसी में आयोजित पासिंग आउट परेड में अपनी मां को खाकी कैप पहनाते हुए खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया में उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हुई। जनपदवासियों ने श्वेता की इस सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
टांडा तहसील के सुलेमपुर गांव निवासी जिला पंचायत गाजीपुर के इंजीनियर एमपी वर्मा की पुत्री श्वेता वर्मा ने बीते दिनों जिले का नाम रोशन किया था। टांडा में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद बीबीडी लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई करने वाली श्वेता अब 2018 बैच की पीपीएस डिप्टी एसपी बन चुकी हैं। गत दिवस मुरादाबाद पीटीसी में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने हिस्सा लिया।
प्रदेश के उन 65 नए डिप्टी एसपी में श्वेता भी शामिल हैं। परेड के बाद उन्होंने अपनी विभागीय कैप मां को पहनाने के साथ अपनी खुशी का इजहार करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। जिले की इस बेटी की तस्वीर खूब ट्रेंड करती रही। नागरिकों ने श्वेता की इस सफलता की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।