{"_id":"60fef61f8ebc3e58652fc000","slug":"shripat-was-killed-by-slitting-his-throat-ambedkar-nagar-news-lko588615288","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़ासे से गला काटकर की थी श्रीपत की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़ासे से गला काटकर की थी श्रीपत की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बदलही गांव निवासी श्रीपत की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके रिश्तेदार समेत पांच लोगों को रविवार देर रात अमड़ी टोल प्लाजा के निकट गिरफ्तार कर लिया। खुलासे में बताया गया कि श्रीपत की हत्या रिश्तेदार की पुत्री के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने के चलते की गई। गड़ासे से गला काटकर श्रीपत को मौत के घाट उतारा गया था।
24 जुलाई को कटका थाना अंतर्गत बसहा गांव के निकट सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। शव साड़ी में लिपटा था। बाद में उसकी पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बदलही गांव निवासी श्रीपत (40) के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। श्रीपत के पुत्र अजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच सोमवार को कटका पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि श्रीपत की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। बताया कि बीती 23 जुलाई की शाम श्रीपत के एक रिश्तेदार ने उसे अपने घर बुलाया। वहां उसने घरवालों के साथ मिलकर श्रीपत की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। उसका पैंट व शर्ट उतारकर जला दिया। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर कटका थाना क्षेत्र में लाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। इस मामले में कटका पुलिस ने एसओ विजय तिवारी के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमड़ी टोल प्लाजा के निकट रिश्तेदार, उसकी पत्नी, दामाद, दो पुत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वह बाइक भी बरामद हुई, जिस पर शव को रखकर संबंधित गांव के बाहर ले जाकर फेंका था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रिश्तेदार ने बताया कि श्रीपत के उसकी पुत्री से अवैध संबंध थे। पुत्री का विवाह आजमगढ़ जनपद निवासी युवक के साथ कर दिया था। इसके बाद भी श्रीपत धमकाकर उससे संबंध बनाता रहा। इससे तंग आकर उन लोगों ने श्रीपत की हत्या कर दी। बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।