फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shrimad Bhagwat Katha

कथा सुनने से होता है मानव जीवन में संस्कारों का उदय

Tue, 03 Nov 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha
अंबेडकरनगर के नयागांव में चल रहे कथा में श्रोताओं को कथा का रसपान कराते कथावाचक - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। भक्तों के पापों का हरण कर लेने वाला ही ईश्वर है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है जब हम इसे अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुरूप व्यवहार करें। यह विचार क्षेत्र के सनातन वैदिक आश्रम नयागांव देव भूमि पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक श्रीनिवास दास वेदांती जी महाराज ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए प्रकट किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।
विज्ञापन

आचार्य आशुतोष शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का सार्वजनिक रुद्राभिषेक यज्ञ सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि में आयोजित किया जाएगा। रूद्राभिषेक लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ का अभिषेक द्रव्यों के द्वारा करने से अनेकानेक लाभ प्राप्त होते हैं, जिसमें दूध से अभिषेक करने से पुत्र प्राप्ति, शर्करा तथा गन्ने के रस से अभिषेक करने पर लक्ष्मी की विशेष प्राप्ति, शहद से अभिषेक करने पर धन की प्राप्ति, गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed