फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   show cause notice to Two VDO

दो वीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Sun, 06 Dec 2015 12:14 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

बताते चलें कि राज्य वित्त व 13वें वित्त के तहत वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 34 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। विकास कार्यों को लेकर शुरुआती दौर से ही मनमानी बरते जाने का मामला सामने आ रहा था। शिकायतें तो हुईं, लेकिन इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि विकास कार्य को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पूरी तरह लापरवाह बने रहे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टांडा विकास खण्ड के 12 से अधिक ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा न तो अब तक उपभोग प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया जा सका है और न ही विकास कार्यों की फीडिंग कराई जा सकी है।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में योजना के तहत आई धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों में नहीं भेजी जा सकी है। इस बीच उपभोग प्रमाणपत्र न दिए जाने व कार्यों की फीडिंग कराए जाने में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल सिंह ने संबंधित विकास खण्ड के दो ग्राम विकास अधिकारी जसवंत कुमार व विनोद गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा और शीघ्र ही उपभोग प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के साथ साथ फीडिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed