फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shortage of staff in PHC as well as the crisis of medicines

पीएचसी में कर्मचारियों की कमी के साथ ही दवाओं का संकट

Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shortage of staff in PHC as well as the crisis of medicines
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। करीब ढाई दशक पहले बड़ेपुर में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। परिसर में गंदगी व टूटी बाउंड्रीवाल के साथ ही भवन में लगीं खिड़की व दरवाजे टूट गए हैं। कर्मचारियों की कमी के साथ ही दवाओं के संकट से मरीजों का यहां से मोहभंग हो चुका है। वे सीएचसी या किसी दूसरे अस्पताल जाना बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन

ढाई दशक पहले स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर से करीब 30 हजार आबादी जुड़ी है। काफी समय से अस्पताल बदहाल होने से अब यहां कम मरीज आते हैं। ‘अमर उजाला’ की टीम बीते दिन सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंची तो परिसर में सन्नाटा पसरा था। चारों ओर उगी झाड़ियां देख लग रहा था कि काफी समय से सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पश्चिम और दक्षिण में बनी दीवार भी टूटी थी। खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त दिखे। टीम जब अंदर पहुंची तो कुछ कर्मचारी आपस में बातचीत में व्यस्त थे। चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। पूछने पर पता चला कि चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं, जबकि सिर्फ डॉ. भास्कर यहां तैनात हैं। वे भी इमरजेंसी ड्यूटी के लिए नगपुर सीएचसी गए हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन के स्वीकृत दो पदों के सापेक्ष सिर्फ एक की ही तैनाती है। मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी ज्यादातर फार्मासिस्ट सतीश चंद्र वर्मा के ही भरोसे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि पैथालॉजी की सुविधा है, मगर शुगर टेस्ट किट न होने से हफ्ते में दो बार ही इसकी जांच हो पाती है। स्थानीय निवासी रामसेवक, सुरेंद्र व राकेश कुमार आदि ने बताया कि कभी दवा नहीं तो कभी डॉक्टर नहीं मिलते हैं, जिससे यहां आने वाले मरीजों की संख्या कम हो गई है।

अस्पताल में इलाज की व्यवस्था ठीक
अस्पताल में उपचार की व्यवस्था ठीक है। इमरजेंसी थी, इसलिए यहां तैनात चिकित्सक को नगपुर बुलाया गया। उपलब्ध संसाधनों में मरीजों का समुचित इलाज हो रहा है।
डॉ. राकेश कुमार, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed