फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shortage of cash, over 100 ATM stalled

कैश का टोटा, 100 से अधिक एटीएम ठप

Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shortage of cash, over 100 ATM stalled
एटीएम - फोटो : symbolic

सहालग के मौसम में जिले के बैंक व एटीएम में कैश संकट के चलते उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है। रविवार को तो मुसीबत और भी ज्यादा बड़ी होकर सामने आई। कुल 125 के सापेक्ष 100 से अधिक एटीएम नहीं खुले। नतीजतन धन-निकासी के लिए हजारों उपभोक्ताओं को एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


जिन इक्का-दुक्का एटीएम से धन-निकासी हुई भी, वहां लंबी लाइन लगी रही। नोटबंदी के बाद बेपटरी हुई एटीएम सेवा धीरे-धीरे पटरी पर आ ही रही थी कि इस बीच लगभग पखवारे भर से एक बार फिर कैश का संकट खड़ा होना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहले तो बैंक शाखाओं में थोड़ी-बहुत दिक्कत धन-निकासी में आनी शुरू हुई लेकिन कुछ दिनों से सबसे ज्यादा प्रभावित एटीएम सेवा हुआ है। आरबीआई से जिले को कम रकम मिलने का नतीजा है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों के लगभग 125 एटीएम के सापेक्ष 100 से अधिक एटीएम के ताले रविवार को खुल ही नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी मुख्य शाखा को छोड़ दिया जाए तो 10 से अधिक एटीएम के शटर या तो खुले नहीं या तो खुलने के बाद भी उन पर पैसे न होने का बोर्ड चस्पा रहा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर में यूनियन बैंक के एटीएम को छोड़ अन्य बैंकों के 7 एटीएम रविवार को चल नहीं पाए।

बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार बाजार व आसपास के 8 एटीएम में से एक भी एटीएम उपभोक्ताओं का साथ देने में रविवार को सफल नहीं हुए। टांडा, आलापुर व भीटी तहसील प्रतिनिधियों के अनुसार ज्यादातर एटीएम रविवार को बंद ही पड़े रहे। सहालग के दौर के चलते इस बीच उपभोक्ताओं को इन हालात से तगड़ा झटका लगा।

रविवार को भी लगन के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम से धन-निकासी को पहुंचे लोगों में से ज्यादातर को निराश होना पड़ा। उपभोक्ता चंद्रभूषण तिवारी व महेंद्र पांडेय ने कहा कि सहालग के इस दौर में जिम्मेदार लोगों को बैंक व एटीएम सेवा दुरुस्त रखनी चाहिए।

लोगों को जरूरत के अनुरूप पैसा मिल सके, यह सुनिश्चित करना होगा। मौजूदा स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विवेकानंद व केदार यादव ने कहा कि बैंकों से लेकर एटीएम तक कैश का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं को उनके ही खाते में जमा रकम मनचाहे ढंग से नहीं मिल पा रही है।


अब एटीएम सेवाओं ने भी लगभग साथ छोड़ दिया है। एलडीएम अरुण कुमार सिंहने बताया कि इन दिनों आरबीआई से कैश कम मिल पा रहा है। इसके चलते बैंक शाखाओं में भी लेनदेन प्रभावित है तो एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हैं। एक कारण यह भी है कि बैंकों से धन-निकासी के बाद रकम जमा करने की गति अत्यंत धीमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed