{"_id":"5ee254528ebc3e4322363fe0","slug":"short-circuit-ambedkar-nagar-news-lko5255120180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों रुपये का कपड़ा व सामान जलकर राख हो गया। इर्द गिर्द के ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
ग्राम पंचायत ममरेजपुर निवासी सुग्रीम ने टांडा अकबरपुर संपर्क मार्ग स्थित धागा मिल के निकट न्यू शिवम टेलर्स के नाम से दुकान कर रखा है। वह बुधवार को दुकान बंद कर किसी काम से चला गया। शाम करीब चार बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख इर्द गिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि दुकान का शटर बंद होने के चलते काफी देर तक राहत कार्य नहीं किया जा सका।
किसी तरह से ग्रामीण बाहर से ही दीवार में कटे बयाले से बाल्टी के द्वारा पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिल सकी। बाद में किसी तरह से दुकान को खुलवाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
हालांकि तब तक उसमें रखा कपड़ा व हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार का कहना है कि दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में उसे हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पीड़ित को अहेतुक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है।