फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shooted the employee three lakh rupees

कर्मचारी को गोली मारकर लूटे पौने तीन लाख रुपये

Mon, 28 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shooted the employee three lakh rupees
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के अयोध्या मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक से आए बदमाशों ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश पौने तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट कर अयोध्या की तरफ भाग गए। गोली बाइक सवार कर्मचारी के दाहिने पैर की जांघ में लगी।
विज्ञापन

वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात कर जानकारी ली। उन्होंने वारदात का पर्दाफाश करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़सार गांव निवासी रामप्रकाश (28) प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह घर से बाइक से अकबरपुर के लिए निकला। वह रेडियंट कैश मैनेजमेंट का कर्मचारी है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से उसने 2 लाख 75 हजार रुपये एकत्र किए। इसके बाद रुपयों को बैग में रखकर अकबरपुर नगर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर एक राइस मिल के निकट पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। इससे पहले कि रामप्रकाश कुछ समझ पाता, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रुपयों से भरा बैग छीनना शुरू कर दिया। इस पर कर्मचारी ने जब विरोध किया, तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर की जांघ में लगी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर अयोध्या की तरफ भाग खड़े हुए, जबकि घायल रामप्रकाश सड़क पर गिर पड़ा।
दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाल अमित सिंह ने तत्काल पुलिस टीम के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पिस्टल का एक खोखा बरामद किया। उधर, घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत सामान्य बताई जाती है।
दो प्रतिष्ठानों से एकत्र किए थे रुपये
अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि रामप्रकाश के अनुसार वह रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का कर्मचारी है। प्रतिदिन वह विभिन्न प्रतिष्ठानों से राशि एकत्र कर अकबरपुर नगर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करता था। सोमवार को भी वह अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ई-कॉम एक्सप्रेस कोरियर व उड़ान एक्सप्रेस कोरियर से 2 लाख 75 हजार रुपये एकत्र कर उसे बैंक में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हो गई। बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
लूट की वारदात को दिनदहाड़े जिस प्रकार से दुस्साहसिक ढंग से अंजाम दिया गया, उससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि लुटेरे पहले से ही रेकी कर रहे थे। उन्हें पता था कि रामप्रकाश कब और कहां से और कितनी राशि लेकर बैंक में जमा करने जाता है। इन सबको निगाह में रखते हुए पुलिस अपनी जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के निकट स्थित कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी से इन्कार किया है।

एसपी ने लिया जायजा
दिनदहाड़े हुई वारदात की जानकारी होते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहां मौजूद नागरिकों से जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से भी मुलाकात की। साथ ही वारदात को लेकर जरूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने वारदात का पर्दाफाश करने के लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed