{"_id":"5fa18b2c8ebc3e9bd40615ef","slug":"shelter-ambedkar-nagar-news-lko548475757","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ की लागत से इसी माह शुरू होगा 100 बेड का आश्रय भवन, रसोईघर की भी है सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ की लागत से इसी माह शुरू होगा 100 बेड का आश्रय भवन, रसोईघर की भी है सुविधा
विज्ञापन
फोटो 14, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बनकर तैयार हुआ निराश्रितों के लिए यह भवन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहरी बेघरों के लिए राहत की खबर है। नवंबर के अंत तक जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत 100 बेड वाले आश्रय भवन का संचालन शुरू हो जाएगा। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आश्रय भवन में फर्नीचर, बेड व रसोईघर की व्यवस्था का कार्य अंतिम दौर में है। ठंड शुरू होने से पहले ही संचालन प्रारंभ होने से शहरी बेघरों को काफी राहत मिलेगी।
शहरी बेघरों को खुले आसमान के नीचे रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए लगभग चार वर्ष पूर्व पंडित दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार ने अकबरपुर नगर स्थित बस स्टेशन के पास 100 बेड वाले आश्रय भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। 2.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आश्रय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को सौंपी गई। शासन से धन की उपलब्धता के बावजूद भवन निर्माण में गति नहीं आ रही थी। इस पर कई बार उच्चाधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को समय से न सिर्फ निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने बल्कि निर्माण में गुणवत्ता पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बीते दिनों जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था को ठंड का मौसम प्रारंभ होने से आश्रय भवन का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली, तो कार्रवाई भी की जाएगी। मंडलायुक्त के सख्त निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तेज कर दी। मौजूदा समय में बेड, फर्नीचर व बर्तन आदि की व्यवस्था का कार्य चल रहा है। उधर परियोजना निदेशक डूडा आदित्य कुमार ने बताया कि मंडलायुक्त के दिशा निर्देशानुसार नवंबर माह के अंत तक आश्रय भवन का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। भवन के संचालन से शहरी बेघरों को बड़ी राहत मिलेगी।