{"_id":"57cb15a74f1c1bba272cb90e","slug":"sheila-dikshit-sanjay-and-rita-today-will-come-with-bus-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रा के साथ शीला, संजय व रीता आज आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रा के साथ शीला, संजय व रीता आज आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 साल, यूपी बेहाल अभियान के तहत यात्रा लेकर कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित 4 सितंबर को अंबेडकरनगर पहुंच रही हैं। उनके स्वागत के लिए एक दिन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सघन जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि शीला दीक्षित के साथ ही कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीताबहुगुणा जोशी भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
आजमगढ़ की सीमा से श्रीमती दीक्षित व अन्य नेता सुबह दस बजे करीब अंबेडकरनगर के न्यौरी में प्रवेश करेंगे, जहां मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, जिला प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेताओं का काफिला न्यौरी से शुकुलबाजार, बसखारी, बरियावन होते हुए अकबरपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के शहजादपुर क्रय-विक्रय समिति परिसर में सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद जाफरगंज, खजुरी, मालीपुर व सुरहुरपुर होते हुए जौनपुर चले जाएंगे। इस बीच इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले दिनभर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।