फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   several routes will be inlighten by 40 million rupees

40 लाख से जगमग होंगे कई मार्ग

Sun, 25 Oct 2015 09:51 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने नगर में लगभग एक किलोमीटर तक की दूरी में नई लाइट लगवाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। इसके बाद दो और चरणों में नगर के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी। इनके लिए बजट का आवंटन अलग से होगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए नगर पालिका परिषद ने सार्थक पहल की है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह कि अकबरपुर नगर में बने ओवरब्रिज क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पांच वर्ष पूर्व जब राज सेतु निगम ने अकबरपुर नगर के मध्य स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया था तब सेतु निगम ने ही मार्ग प्रकाश के लिए खंभे लगवाकर लाइट भी लगवाई थी। शुरुआती दौर से ही इन सभी लाइटों ने नगरवासियों का साथ नहीं दिया। पहले लाइट जलनी बंद हुईं, फिर कई खंभे भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पिछले लंबे समय से ओवरब्रिज तथा दोनों तरफ के पहुंच मार्ग पर लगातार रात के समय अंधेरा ही छाया रहता था। अब नगर परिषद ने बस स्टेशन के निकट एलआईसी गली मार्ग से लेकर शहजादपुर फौव्वारा तिराहा तक के लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में नई सोडियम लाइट लगवाने का निर्णय लिया है। लगभग 40 लाख की लागत से काम शुरू भी करा दिया गया है।

ओवरब्रिज के साथ ही दोनों तरफ के पहुंच मार्ग को भी सोडियम लाइट से जगमग किया जा रहा है। बस स्टेशन क्षेत्र में भी नए खंभे खड़े कर वहां मार्ग प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। ओवरब्रिज के बाद पुराने तहसील तिराहे तक खंभे लगाकर मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। इसके बाद तमसा नदी पर बने पुल पर भी खंभे व सोडियम लाइट लगाई जाएगी। यह क्रम फौव्वारा तिराहा तक जारी रहेगा।


नगर परिषद प्रशासन की योजना इसके बाद नगर के अन्य क्षेत्रों को भी नई व्यवस्था के साथ मार्ग प्रकाश से जगमग करने की है। इसमें फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर चौक होते हुए पूर्वी नाका तक मुख्य मार्ग के बीच में खंभे लगाकर सोडियम लाइट लगायी जानी है। इसके लिए बोर्ड से मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed