फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven villagers faint after eating chowmein

चाउमीन खाने से सात ग्रामीण बेहोश

Thu, 10 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seven villagers faint after eating chowmein
आलापुर अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के गोहनारपुर गांव में चाउमीन खाकर एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वे कुछ देर में ही एक-एक कर बेहोश हो गए। सभी पीड़ितों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर गांव निवासी बजरंगी निषाद ने बुधवार देर शाम बाजार से चाउमीन खरीदी। इसके बाद वह उसे लेकर गांव के ही संतराम के घर पहुंचा। वहां उसकी पुत्री संध्या को चाउमीन देकर अपने घर चला गया। संध्या के अनुसार उसने चाउमीन खुद खाई और परिवारीजनों को भी खिला दी। कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी आदि के बाद एक-एक कर परिवार के कई सदस्य बेहोश हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से पीड़ितों को रामनगर पीएचसी पहुंचाया। हालांकि कुछ देर बाद बेहतर इलाज के लिए प्रदीप कुमार (25) पुत्र संतराम, कमला देवी (45) पत्नी संतराम, सुधा कुमारी (11) पुत्री संतराम, संध्या (16) पुत्री संतराम, रवीश कुमार (16) पुत्र गया प्रसाद, मीरा देवी (20) पत्नी प्रदीप कुमार तथा प्रिया (4) पुत्री प्रदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत इलाज के बाद खतरे के बाहर हुई। सभी पीड़ितों को गुरुवार को दोपहर बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ राम लखन पटेल ने बताया कि आरोपी युवक पर केस दर्ज हुआ है। वह फरार है। तहरीर में किसी कारण का जिक्र नहीं किया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed