{"_id":"61097eb58ebc3eaaa8061e3e","slug":"seven-people-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko589777445","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद जौनपुर के सरपतहा थाना अंतर्गत सरपतहा निवासी वासदुव अपनी पत्नी चनरा देवी (60) के साथ मंगलवार को बाइक से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर जा रहे थे। इसी दौरान सद्दरपुर बाजार के पास जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चनरा देवी घायल हो गईं। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला निवासी नीतू (35) सुबह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अमरपुर जाने के दौरान जलालपुर बड़ा पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गई। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी राजेंद्र कुमार (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर से जख्मी हो गया।
इसी थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी मोहम्मद रफी (45) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी गंगाराम (68) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
उधर, महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर निवासी मोहम्मद शमीम ट्रक पर खलासी का काम करता है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह आनंदनगर स्थित एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर घर जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बताया जाता है कि हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां बाइक सवार राहुल की हालत गंभीर देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।