फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल

Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर निवासी संजय (20) पुत्र मोहनलाल गुरुवार सुबह किसी काम से बंदीपुर बाजार आया था। वह सड़क के किनारे खड़ा था कि इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन


टक्कर लगने से वह घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के गौरा महमदपुर निवासी रजी हैदर (18) पुत्र मोहम्मद रईस गुरुवार सुबह अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर चौराहे के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जाता है कि वह किसी काम से बाइक द्वारा गोसाईगंज जा रहा था।
विज्ञापन


यादव नगर चौराहे के पास अज्ञात बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे वह घायल हो गया। तीसरी घटना में अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी चन्द्रभान (27) पुत्र रामकुमार गुरुवार सायं कटेहरी बाजार के निकट पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी घटना में सुधीर (30) पुत्र विंदेश्वरी बसखारी बाजार में गुरुवार सायं मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के चितौना निवासी गिरीश चन्द्र (45) पुत्र बाबूराम गुरुवार देरशाम मालीपुर बाजार में सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए।


बसखारी थाना क्षेत्र के हरीपुर निवासी नीबू लाल (50) पुत्र रामकुमार शुक्रवार सुबह  बाइक से बसखारी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे वह घायल हो गए। सातवीं घटना में अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी विष्णु पांडेय (16) पुत्र अशोक गुुरुवार सायं मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed