फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured in accident

हादसों में वृद्ध समेत सात घायल

Mon, 30 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 30 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in accident
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल यवुक। - फोटो : अमर उजाला

मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत भेलहरा गांव निवासी रामअधार (70) पुत्र घमंडी सोमवार दोपहर बाद गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी रामअभिलाख (40) लौटू सोमवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत चितौना गांव निवासी संतराम (24) पुत्र रामलाल सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमौली गांव निवासी फेंकू पुत्र कलपू रविवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से गांव जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया यगा।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी प्रवेश (18) पुत्र त्रिभुवन सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, टांडा थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी अंगद (21) पुत्र आत्माराम रविवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


भीटी थाना अंतर्गत बेनीपुर गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र सतीराम सोमवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed