फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven and a half thousand board examinees decreased compared to last year

पिछले वर्ष की तुलना में घट गए साढ़े सात हजार बोर्ड परीक्षार्थी

Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half thousand board examinees decreased compared to last year
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में विगत वर्ष की तुलना में 7 हजार 631 परीक्षार्थी कम हो गए। विगत वर्ष जहां 78 हजार 771 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, वहीं अब घटकर 71 हजार 140 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस बीच यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि अब तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हो सका है। उम्मीद है कि शीघ्र ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन स्तर पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मार्च में संभावित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस बीच बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार कमी हो रही है। वर्ष 2020-21 शिक्षा सत्र में होने वाली बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2019-20 की तुलना में लगभग चार हजार छात्र-छात्राएं कम हुए थे। बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी होने का सिलसिला वर्ष 2021-22 में भी जारी रहा। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 7 हजार 631 छात्र-छात्राओं की संख्या कम हुई है। इसमें हाईस्कूल में जहां 4 हजार 583, तो वहीं इंटरमीडिएट में 3048 छात्र-छात्राओं की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

बताया कि विगत वर्ष कुल 78 हजार 771 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, तो वहीं इस बार घटकर 71 हजार 140 हो गई है। विगत वर्ष हाईस्कूल में जहां 42 हजार 246 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, तो वहीं इस बार 37 हजार 663 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में विगत वर्ष जहां 36 हजार 525 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, तो वहीं इस बार 33 हजार 477 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हालांकि अब तक परीक्षा सेंटर का निर्धारण नहीं हो सका है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7631 छात्र-छात्राएं हुए कम
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में विगत वर्ष की तुलना में 7631 परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। विगत वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 78 हजार 771 थी, तो वहीं इस बार संख्या घटकर 71 हजार 140 हो गई है। -आनंदकर पांडेय, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed