{"_id":"4379f6ecd43bcf0647ae9ea7c499ea03","slug":"seven-advocate-suspended-for-work-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में काम करने पर सात अधिवक्ता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में काम करने पर सात अधिवक्ता निलंबित
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा कि एसोसियेशन के दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले अधिवक्ताओं पर आगे भी कार्रवाई तय होगी। सभी सात अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि आलापुर बार एसोसियेशन पूर्व अध्यक्ष अरुण चौबे के मामले में कार्रवाई न किए जाने से अधिवक्ता नाराज चल रहे हैं। बीते दिनों मामले को लेकर सड़क जाम व प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारे लगाए गए थे। इस पर सीओ आलापुर ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया था कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर शुक्रवार को अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें मामले में कार्रवाई सुनिश्चित न होने तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि कोई भी अधिवक्ता तहसील परिसर के अंदर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि संघ के निर्देश के बावजूद अधिवक्ता रईस अहमद, कंतराम प्रजापति, दिलीप, अनिल उपाध्याय, दिनेश, जितेन्द्र व चन्द्र विजय आदि तहसील परिसर के अंदर मिले। इसकी सूचना अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने सभी सातों अधिवक्ताओं की संघ की सदस्यता रद्द कर दी। साथ ही इन अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी की।